मंगलवार 31 जनवरी से संसद में बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। जिसके तहत बुधवार 1 फरवरी को संसद में आम बजट 2017-18 पेश किया जायेगा। जिसके तहत वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद भवन पहुँच चुके हैं।

आम बजट LIVE:

https://www.youtube.com/watch?v=oPpYUy__VaQ

वित्त मंत्री आम बजट पेश कर रहे हैं:

  • लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली अब आम बजट पेश कर रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, लोकसभा में आम बजट के साथ ही रेल बजट भी पेश किया जा रहा है।

वित्त मंत्री पहुंचे लोकसभा:

  • केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद के लोकसभा भवन में पहुँच चुके हैं।
  • वित्त मंत्री लोक सभा में बजट से पहले अपना संबोधन कर रहे हैं।

कैबिनेट की बैठक:

  • देश की संसद में बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे।
  • आम बजट पेश करने से पहले कैबिनेट की बैठक चल रही है।
  • जिसमें बजट से पहले आखिरी बार बजट पर चर्चा की जा रही है।

11 बजे पेश करेंगे आम बजट:

  • वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट 2017-18 को पेश करने के लिए संसद भवन पहुँच चुके हैं।
  • आम बजट 2017-18 सुबह 11 बजे पेश किया जायेगा।
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें