केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों से कम से कम एक बार साइकिल का उपयोग करने की अपील की है।

पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं साइकिल-

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक पौधरोपण पहल के दौरान कहा कि सप्ताह में कम से कम एक बार साइकिल का उपयोग करें।
  • उन्होंने यह अपील करते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगा।
  • हर्षवर्धन ने लोगों से वनस्पतियों और जीव जन्तुओं को बचाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान भी किया।
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पौधरोपण को एक ‘पवित्र कार्य’ करार दिया
  • साथ ही पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हमें पौधों के साथ अपने परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि वनस्पति और जीव-जन्तु हमारे वातावरण को शुद्ध बनाने में योगदान देते हैं
  • साथ ही हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन, फल, फूल, छाया और सुहावना वातावरण भी प्रदान करते हैं।
  • उन्होंने कहा कि लोगों को प्रकृति में असंतुलन कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: #WorldEnvironmentDay पर जोड़े पर्यावरण से अटूट रिश्ता!

यह भी पढ़ें: पर्यावरणविदों ने समुद्र में बन रहे शिवाजी स्मारक का किया विरोध!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें