देश को अगर नंबर वन बनना है तो नंबर दो बंद करना होगा। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कही।

आर्थिक सुधार की दिशा में बड़ी क्रांति है GST-

  • केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के अनुसार अगर देश को अगर दुनिया का नंबर वन बनना है तो उसे नंबर दो के काम करना बंद करना होगा।
  • आईसीएआई के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर जयंत सिन्हा ने कहा कि जीएसटी में अब कच्चे तरीके से कारोबार नहीं होगा।
  • उन्होंने बताया कि व्यापार पक्के तरीके से ही करना होगा।
  • इस मौके पर जयंत सिन्हा ने जीएसटी को देश के आर्थिक सुधार की दिशा में बड़ी क्रांति बताया।
  • इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए डे) की शुभकामनाएं भी दी।
  • उन्होंने पीएम मोदी की तर्ज पर जीएसटी का नया नामकरण किया।
  • उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र का सुविधा तंत्र है।
  • बता दें कि पीएम मोदी ने जीएसटी को नया नाम दिया था ‘गुड एंड सिंपल टैक्स’।

यह भी पढ़ें: GST से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार खत्म होगा: अरुण जेटली

यह भी पढ़ें: GST से पहले तीन महीने में पैदा होंगी एक लाख नौकरियां: दत्तात्रेय

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें