देवरिया से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्य उपक्रम मंत्री ने कहा कि ये दिल्ली का दुर्भाग्य है कि एक ऐसा व्यक्ति दिल्ली को संभाल रहा है जिसे संविधान और कानून के बारे में कुछ नहीं पता है। कलराज मिश्रा दिल्ली बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भाग ले रहे थे। कलराज मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में कलराज मिश्रा भी हैं।
कलराज मिश्रा ने कहा कि-
- दिल्ली की सत्ता ऐसे आदमी के हाथों में जिसे नहीं पता है कि संघशासित प्रदेश की सत्ता कैसे चलती है।
- उस व्यक्ति संविधान और कानून का कोई ज्ञान नही है।
- वह व्यक्ति सपने में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखते हैं और उनका नाम दोहराते रहते हैं।
- दिल्ली में शासन प्रणाली चरमरा रही है।
- ऐसे व्यक्ति’ को युवकों की एकजुट ताकत के साथ लोकतांत्रिक तरीके से चुनौती दी जानी चाहिए!
- इस दौरान मिश्रा ने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया।
- उन्होंने कहा कि सरक़ार कौशल विकास एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए ढेर सारे कदम उठा रही है।
अधिकारों की लड़ाई में हाई कोर्ट ने केजरीवाल को दिया बड़ा झटका!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.