उरी में शहीद हुए जवानों के परिवारों को बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे 5 लाख के मुआवज़े को लेने से इनकार करने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर बिहार सरकार की आलोचना की गयी थी जिसके बाद अब सरकार ने रकम बढ़ाने की घोषणा की है।

क्या है पूरा मामला-

  • हाल ही में उरी में मारे गए शहीदों के परिवार को बिहार सरकार ने 5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
  • जिसे शहीद अशोक सिंह की पत्नी संगीता सिंह ने लेने से इनकार कर दिया था।
  • इस मामले के बाद में सरकार ने मुआवज़े की रकम को बढ़ा कर 11 लाख कर दिया है।
  • आपको बता दें कि उरी के आतंकी हमले में मारे गए 17 शहीदों में से 3 बिहार के थे।

बिहार सरकार है लोगो के निशाने पर-

  • आपको बता दें कि लोगों ने शहीद की पत्नी संगीता सिंह के गुस्से को सही ठहराया है।
  • एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि जब खिलाड़ी मैडल जीता कर आतें है तो उस पर करोड़ों की बारिश होती है।
  • परंतु यहाँ जवान देश पर अपना जीवन कुर्बान करते है तो उनके लिए मात्र 5 लाख का मुआवजा दिया जाता है।
  • इसके साथ ही एक यूजर ने कहा कि शराब से मरने वालों को 4 लाख और देश पर मिटने वालों को केवल 5 लाख।
  • इसके अलावा एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि सरकार की सुरक्षा पर करोड़ खर्च किया जाता है।
  • परंतु विडंबना यह है कि देश पर अपनी जान न्योछावर करने वालों का कोई संज्ञान नहीं लेता।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें