उत्तराखंड में शनिवार को परंपरागत उत्साह के साथ ईद-उल-जुहा (बकरीद) का जश्न मनाया जा रहा है। सैकड़ों मुस्लमानों ने सुबह मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।

उत्तराखंड में ईद की धूम-

  • पूरे देश में बकरीद का पर्व हर्षोउल्लास ने मनाया जा रहा है।
  • बकरीद की नमाज राजधानी में शनिवार को पूरे अकीदत के साथ ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई।
  • ईद-उल-फित्र के करीब 70 दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद बकरा, भेड़ या दुंबे की कुरबानी दी।
  • यह त्योहार बलिदान और समर्पण का प्रतीक है।
  • कई स्थानों पर सुबह से बारिश हो रही है, इसके बावजूद त्योहार का उत्साह कम नहीं है।
  • मस्जिदों और कुछ संवेदनशील स्थानों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • बड़ी संख्या में मुसलमान भाईयों ने शरीक होकर अल्लाह के आगे सजदा किया।
  • इस मौके पर लोगों ने अपने और देश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगीं तथा अमन व सुकून के साथ कुर्बानी के इस त्योहार को मनाने की अपील की।
  • वहीं कार्गी, निरंजनपुर, चकराता रोड और इनामुल्ला भवन में खरीदारी चल रही है।
  • बच्चों में बकरीद को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
  • रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों ने भी गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

यह भी पढ़ें: बिहार : बकरीद की धूम, लोगों ने अदा की नमाज

यह भी पढ़ें: धर्मगुरुओं ने गले मिलकर दी बकरीद की मुबारकबाद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें