भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ की यात्रा कुछ समय के लिए बाधित हुई है। यहां करीब 15 हज़ार यात्री फंसे हुए है। फिलहाल यात्रा पर रोक लगा दी गई है और मार्ग खोलने का काम जारी है।

चार धाम की यात्रा हुई बाधित-

  • उत्तराखंड के विष्णुप्रयाग के करीब 19 मई को आए भूस्खलन के कारण चमोली जिले का मार्ग बाधित हो गया है।
  • विष्णुप्रयाग में आए जबरदस्त भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ जाने का रास्ता बंद हो गया है।
  • हालांकि ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे को खोलने का काम जारी है।
  • बीते दिन आए भूस्खलन के कारण लगभग 15 हजार यात्री फंसे हुए है।
  • इस कारण बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी रोक दी गई है।
  • बद्रीनाथ मार्ग पर शुक्रवार करीब 3.30 बजे विष्णुप्रयाग के पास पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा।
  • फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मदद को पहुंची इंडियन आर्मी-

  • बद्रीनाथ में हुए भूस्खलन के बाद वहां फंसे यात्रियों को इंडियन आर्मी मदद पहुंचा रही है।
  • यहाँ फसे हुए यात्रियों के लिए राहत कैंप का निर्माण किया गया है।
  • इसके अलावा जरूरत की चीजें भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: रोहतक गैंगरेप मामला : जांच में ढील के चलते दो पुलिस अफसर हुए निलंबित!

यह भी पढ़ें: गोवा : पुल गिरने से कई लोग घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें