उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ। बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई है।

लगातार हो रही है तेज बारिश-

  • उत्‍तराखंड में पिथौरागढ़ के मालपा के निकट बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया।
  • पिथौरागढ़ में तेज बारिश के कारण 6 लोगों की मौत हो गई।
  • इस कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा भी बाधित हो गई।
  • पिथौरागढ़ में 7 जवान समेत 11 लोग उत्तराखंड के लापता हो गए।

हाइवे बंद, बढ़ा नदी का जलस्तर-

  • बादल फटने से लगातार पिथौरागढ़ में लगातार तेज बारिश हो रही है।
  • खबरों के मुताबिक यह घटना रात 2 बजकर 45 मिनट की है।
  • मंगती और सिमखोला में मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
  • धारचूला से 8 किमी दूर ऐलागाड से हाइवे बंद है।
  • गरबाधार में सेना समेत अन्य वाहनों के बहने की जानकारी मिली है।
  • इसके अलावा काली नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
  • जिस कारण नदी किनारे अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • पिथौरागढ़ में भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा के दल सुरक्षित हैं।
  • जो दल जहां पर हैं, उन्हें वहीं रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: वीडियो: देखिये क्या हुआ, जब कार के पास एक ही जगह फटा बादल!

यह भी पढ़ें: विशेष: भारत के इस शिव मंदिर में पूजा करने पर मिलेगा ‘श्राप’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें