[nextpage title=”ramdev” ]

बाबा रामदेव के पतंजली आयर्वेद संस्थान का टर्नओवर बहुत कम समय में ही अब लंभाग 5 हजार करोड़ रुपयों का हो गया है और लगातार यह बढ़ता जा रहा है। जनता के बीच पतंजली के उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण ही पतंजली में लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पतंजली के फ़ूड पार्क का शिलान्यास किया था। अब उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए पतंजली द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है।

अगले पेज पर जानें, भर्ती की पूरी प्रक्रिया :

[/nextpage]

[nextpage title=”ramdev” ]

8097 पदों पर होगी भर्ती :

  • बाबा रामदेव द्वारा संचालित पतंजली के उत्पाद बहुत तेजी से लोगो के बीच अपनी पहचान बना रहे है।
  • उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण पतंजली द्वारा नए कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गयी है।
  • पतंजली आयुर्वेद द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया लगभग 8097 पदों पर होगी।
  • हालाँकि अच्छी खबर यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की फिलहाल कोई आख़िरी तारीख नहीं रखी गयी है।

आवेदन करने हेतु योग्यता :

  • पतंजली आयुर्वेद संस्थान में इंजीनीयर, क्लर्क सहित कई पदों पर भर्ती होनी प्रस्तावित है।
  • इस भर्ती में 10 से लेकर B.Tech की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते है।
  • साथ ही भर्ती करने वालों की कम से कम आयु 18 साल निर्धारित की गयी है।
  • मगर अधिकतम आयु पतंजली संस्थान द्वारा अभी तक निर्धारित नहीं की गयी है।
  • पतंजली आयुर्वेद द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अलग वेतन क्रम निर्धारित किया गया है।

आवेदन की प्रक्रिया :

  • पतंजली आयुर्वेद संस्थान की इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सभी को सीधे संस्थान की वेबसाईट pac.divyayoga.com पर जाना होगा।
  • साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आप [email protected] पर मेल कर सकते है।
  • इन पदों पर सेलेक्शन लिखित और इंटरव्यू द्वारा किया जाएगा।
  • दोनों ही परीक्षाओं में पास हो जाने पर ही प्रतियोगी का चयन किया जाएगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें