देश के केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को ‘इकोनोमिक एडिटर कांफ्रेंस 2016’ में शिरकत की और कांफ्रेंस का संबोधन किया।

नोटबंदी को बताया ऐतिहासिक कदम:

  • केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को इकोनोमिक एडिटर कांफ्रेंस 2016 में शिरकत की।
  • इस दौरान उन्होंने कांफ्रेंस का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की नोटबंदी योजना के बारे में बात की।
  • साथ ही केंद्रीय मंत्री ने नोटबंदी के कदम को ऐतिहासिक कदम बताया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री ने काले धन पर नियन्त्रण के लिए यह फैसला लिया है,
  • इसे अलगाव के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
  • वेंकैया नायडू ने आगे कहा कि, भले ही 500 और 1000 के नोट बंद करने का फैसला अचानक लिया गया।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लेकिन इसके पीछे लम्बी तैयारी की गयी थी।

बेईमान लोग कर रहे हैं निंदा:

  • वेंकैया नायडू ने आगे कहा कि, इस ऐतिहासिक कदम की सिर्फ कुछ बेईमान लोगों द्वारा ही निंदा की जा रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने समानान्तर अर्थव्यवस्था के खतरनाक अनुपात को समाप्त करने के लिए ये निर्णय लिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें