जल्द ही संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत विश्व हिन्दू परिषद ने नरेन्द्र मोदी सरकार से गायों के कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग की है।

भारतीय गोवंश रक्षक संवर्धन परिषद् ने की मांग:

  • विश्व हिन्दू परिषद् के लिए काम कर रही भारतीय गोवंश रक्षक संवर्धन परिषद् ने मोदी सरकार से गायों के कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय की मांग की है।
  • परिषद् का कहना है कि, यह हिन्दुओं के धर्म से जुड़ा मामला है और मानसून सत्र में सरकार को इसे संसद में लाना चाहिए।
  • परिषद् का मानना है कि, अलग मंत्रालय होने से गायों की सुरक्षा हो सकेगी।
  • इसके साथ ही गौ हत्या और उनके मांस पर भी पाबन्दी लगेगी।
  • गायों की कुछ भारतीय नस्लें आज लुप्त होने के कगार पर हैं, मंत्रालय के बाद उनकी सुरक्षा हो सकेगी।
  • गौरतलब है कि, कई कानूनविद की भी यही राय है ऐसा मंत्रालय बनाया जा सकता है।
  • वीएचपी के एक नेता के मुताबिक, भारतीय गोवंश रक्षक संवर्धन परिषद् के तहत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, गायों के चारागाहों के लिए जमीन की भी मांग की गयी है।
  • मंत्री खेमचन्द्र ने यह भरोसा दिलाया है कि, जल्द से जल्द हमारी मांग मान ली जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें