बीते 17 जुलाई को देश के महामहिम के पद के लिए मतदान किया गया था, जिसके तहत NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को देश का प्रथम नागरिक चुना गया था। इसी क्रम में शनिवार 5 अगस्त को देश के उपराष्ट्रपति के लिए मतदान(vice president election) की प्रक्रिया होनी है। गौरतलब है कि, NDA की ओर से वेंकैया नायडू, तो UPA की ओर से गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

आज ही चुनाव, आज ही रिजल्ट(vice president election):

  • देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार को संसद में मतदान होना है।
  • चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।
  • चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की व्हिप जारी नहीं किया गया है।
  • जिसका कारण है कि, मतदान सीक्रेट बैलेट के जरिये डाले जायेंगे।
  • इसके साथ ही उपराष्ट्रपति पद का परिणाम भी शनिवार को ही घोषित कर दिया जायेगा।
  • शाम 5 बजे मतदान के थमते ही वोटो को गिनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • उपराष्ट्रपति पद का परिणाम शाम 7 बजे तक घोषित किया जा सकता है।
  • गौरतलब है कि, वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी लगातार दो बार से इस पद पर काबिज हैं।
  • उनका कार्यकाल आगामी 10 अगस्त को पूरा हो रहा है।
  • नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को अपना कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव से थोड़ा अलग होता है यह चुनाव(vice president election):

  • भारत के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव राष्ट्रपति चुनाव से थोड़ा सा अलग होता है।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव में विधायक वोट नहीं करते हैं।
  • इस चुनाव में सिर्फ राज्यसभा और लोकसभा सांसद ही वोट करते हैं।
  • सांसद अपनी पसंद का उपराष्ट्रपति चुनने के लिए एक स्पेशल पेन का इस्तेमाल करते हैं, जो चुनाव आयोग देता है।
  • सांसद द्वारा किसी और पेन के इस्तेमाल पर उस सांसद का वोट रिजेक्ट कर दिया जाता है।
  • वहीँ बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का सिर्फ नाम होता है, कोई निशान नहीं।
  • राष्ट्रपति चुनाव की तरह इसमें भी जीत के लिए 50 फ़ीसदी से एक वोट ज्यादा मिलना जरुरी है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा में दरार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें