एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए बीजेपी पार्टी मुख्यालय में संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को एनडीए उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया.

पक्की थी वैंकया नायडू की दावेदार-

  • एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के लिए दावेदारी मज़बूत मानी जा रही थी।
  • इस पर मोहर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस वार्ता करके लगाई।
  • बता दें कि उपराष्ट्रपति का चुनाव 5 अगस्त को होगा।
  • अब वेंकैया नायडू शहरी विकास और सूचना एवं प्रसारण के मंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफ़ा देंगे।
  • वेंकैया नायडू मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरेंगे
  • वेंकैया नायडू सरकार और बीजेपी का चेहरा हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली के बाद वेंकैया ही सबसे वरिष्ठ मंत्री है।
  • वेंकैया नायडू मोदी के भरोसेमंद हैं और उपराष्ट्रपति पद के लिए फिट हैं।
  • शायद यही कारण है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू के नाम पर मुहर लगी है।
  • बीजेपी वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू चार बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं।
  • नायडू राजस्थान से सांसद हैं।
  • पहली बार राज्यसभा के लिए नायडू 1998 में चुने गए थे।
  • इसके बाद से ही 2004, 2010 और 2016 में नायडू राज्यसभा के सांसद बने।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें