उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मतदान हो रहे है। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। वोटों की गिनती शाम को होगी। परिणाम की घोषणा भी शनिवार को ही हो जाएगी।

वेंकैया नायडू vs गोपाल कृष्ण गांधी-

  • उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू का विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है।
  • एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने कहा, ‘मैं किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहा हूं।’
  • आगे उन्होंने कहा कि मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव यूपीए कैंडिडेट गोपाल कृष्ण गांधी बोले कि ये लड़ाई नहीं चुनाव है।

पीएम मोदी ने डाला वोट-

pm modi

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेंकैया नाय ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ‘ये सुनहरा मौका, अगले 5 सालों में देश को बहुत कुछ देंगे।’

786 सांसद लेंगे हिस्सा-

  • उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदान में 786 सांसद हिस्सा लेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना मतदान किया।
  • इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपराष्ट्रपति के रुप में देश को योग्य नेतृत्व मिलेगा।
  • सांसद मैरीकॉम वोट डालने के लिए संसद पहुंची।
  • संसद में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मतदान डाला।
  • गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रीकर ने भी वोट डाला।
  • संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मतदान किया।
  • संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी वोट डाला।
  • कांँग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी उपराष्ट्रपति चुनाव मेें अपना वोट देने पहुंचे।
  • अभिनेत्री रेखा ने भी अपना वोट डाला।
  • डिंपल यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • सचिन तेंदुलकर ने भी मतदान किया।
  • दोपहर 3.30 बजे तक 713 सांसदों ने वोट डाला।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें