चोर चोरी-डकैती करने के लिए न जाने क्या क्या तरकीब सोचते रहते हैं। कभी वह नकाबपोश में चोरी करने जाते हैं तो कभी लोगों के साथ मार-पीट कर चोरी और डकैती की घटना को अंजाम देते है। चोरी की एक ताजी घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम  (गुड़गावं) में घटी। यहां के स्टेट बैंक अॉफ इंडिया के एक शाखा में दो चोर लूटपाट और डकैती की नीयत से पहुंचे थे लेकिन यहां दोनों का चोरी  करने का यह दांव उन्ही पर भारी पड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो:

  • सोशल मीडिया पर एक बैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • यह वीडियो गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित SBI की मनीट्रांसफर ब्रांच का है।
  • जहां 3 अप्रैल 2017 को दो चोर और चोरी की घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
  • यहां SBI शाखा में दो हथियारबंद 3 अप्रैल को दिन दहाड़े बैंक में लूट के इरादे से घुसते हैं।
  • एक बदमाश एक महिलाकर्मी को पीटने लगता है तो दूसरा बैंक के अलमारी से कुछ निकालने लगता है।
  • चोरों का असलहा दिखाकर लूट-पाट की कोशिश कुछ सेकेंड तक चलती है।
  • इतनें में दो महिलाकर्मियों ने गज़ब की बहादुरी दिखाते हुए उन दोनों पर काबिज हो जाती हैं।
  • इसके बाद महिलाएं शोर मचाती हैं जिससे आस-पास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं।
  • बैंक में एकत्रित हुई लोगों की भीड़ चोरों को धर दबोचती है, और जमकर धुनाई करते हैं।
  • कोई इन बदमाशों के ऊपर कुर्सियां तोड़ता है तो कोई इनके सीने पर चढ़कर पिटाई करता है।
  • दोनों बदमाशों के पकड़े जाने के बाद इन महिलाकर्मियों की खूब तारीफ हो रही है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें