चंडीगढ़ पुलिस ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने के आरोप में बुधवार को हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को समन जारी किया।

यह भी पढ़ें: BJP प्रदेश अध्यक्ष के बेटे ने लड़की का किया ‘पीछा’!

पुलिस स्टेशन में हाजिर हो विकास बराला-

  • विकास बराला को सेक्टर-26 के पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है।
  • सुभाष बराला के सेक्टर सात में स्थित आधिकारिक आवास के गेट पर समन नोटिस चिपकाया गया।
  • नोटिस चिपकाने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि आरोपी नोटिस लेने के लिए मौजूद नहीं है।
  • हालांकि, बराला परिवार का रिश्तेदार होने का दावा करने वाले कृष्णन ने बताया कि नोटिस स्वीकार कर लिया गया है।
  • हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं किया कि नोटिस किसने स्वीकार किया।
  • चंडीगढ़ पुलिस ने उसे गेट पर क्यों चिपकाया और विकास बराला कहा हैं।
  • उन्होंने यह भी नहीं बताया कि विकास बुधवार को पुलिस के सामने पेश होंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: किडनैपर्स की धमकी: ‘नो चालाकी नो पुलिस’

चंडीगढ़ पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में-

  • इस हाई-प्रोफाइल मामले में चंडीगढ़ पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है।
  • पुलिस पर आरोपी विकास बराला और उनके दोस्त को बचाने का आरोप है।
  • जिन्होंने शनिवार को हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.एस. कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा किया और धमकाया।
  • पुलिस ने विकास और उनके दोस्त को युवती का पीछा करने के मामले में गिरफ्तार किया था।
  • घटना के समय दोनों नशे में थे।
  • पुलिस ने कमजोर धाराओं में मामला दर्ज किया।
  • जिससे दोनों कुछ ही घंटे में जमानत पर छूट गए।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ पार्ट-2: बाइक सवारों को बिना हेलमेट देख आता है इन्हें गुस्सा!

पीड़िता को अगवा करने की कोशिश-

  • पीड़िता का आरोप है कि विकास और उनके दोस्त ने उसे डराने-धमकाने और अगवा करने की कोशिश की।
  • इस मामले के देश भर में सुर्खियों में आने के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आरोपी कहां हैं।
  • आलोचना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को कहा था कि वह बिना किसी दबाव के मामले की जांच कर रही है।
  • जरूरत पड़ने पर आरोपी पर अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है।
  • सुभाष बराला ने कहा था कि वर्णिका उनकी बेटी जैसी है।
  • साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके बेटे को बचाने के लिए पुलिस पर उनकी या बीजेपी की तरफ से कोई दबाव नहीं है।

यह भी पढ़ें: अपहृत संजीव गुप्ता की तलाशी में STF भी जुटी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें