देश के गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव (gujarat election results) का समर ख़त्म हो चुका है, जिसके तहत गुजरात समेत हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार के लिए जनता का बहुमत पा लिया है, गौरतलब है कि, गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जहाँ 182 सीटों में से 99 सीटें मिली हैं, वहीँ हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी, चुनाव की बात करें तो हिमाचल प्रदेश से कहीं अधिक लोगों का ध्यान गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम जानने पर रहा था, जिसका सबसे कारण यह था कि, गुजरात राज्य में भारतीय जनता पार्टी पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बगैर लड़ रही थी।

चुनाव में कुछ यूँ रहा जीत-हार का अंतर (gujarat election results):

  • गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा औ(र कांग्रेस के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
  • इस दौरान चुनाव में 2 सीटें ऐसी रही थीं, जहाँ जीत और हार का अंतर 500 वोटों से भी कम रहा था। (भाजपा: 1, कांग्रेस: 1)
  • वहीँ जीत-हार में 500-1000 के अंतर पर 4 सीटें रही थीं। (भाजपा: 1, कांग्रेस: 3)
  • 1000-2000 के हार-जीत के अंतर पर कुल 10 सीटें रही थीं। (भाजपा: 6, कांग्रेस: 4)
  • 2000-10000 के अंतर पर 46 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 18, कांग्रेस: 28)
  • 10000-20000 के अंतर पर 41 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 17, कांग्रेस: 24)
  • 20000-30000 के अंतर पर 26 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 14, कांग्रेस: 12)
  • 30000-40000 के अंतर पर 11 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 7, कांग्रेस: 4)
  • 40000-50000 के अंतर पर 15 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 15, कांग्रेस: 0)
  • 50000-60000 के अंतर पर 9 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 8, कांग्रेस: 1)
  • 60000-70000 के अंतर पर 5 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 5, कांग्रेस: 0)
  • 70000-80000 के अंतर पर 3 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 3, कांग्रेस: 0)
  • 80000-90000 के अंतर पर 2 सीटें जीती गयीं। (भाजपा: 2, कांग्रेस: 0)
  • 1 लाख से अधिक के अंतर पर 2 सीटें जीती गयी हैं। (भाजपा: 2, कांग्रेस: 0)

सबसे कम, सबसे अधिक अंतर जीत-हार का:

  • गुजरात विधानसभा चुनाव में सबसे कम जीत-हार का अंतर 170 वोट रहा था, यह सीट कांग्रेस ने जीती है।
  • वहीँ सबसे अधिक जीत का अंतर 1 लाख 17 हजार 750 वोट रहा था, चोरयासी की यह सीट भाजपा ने जीती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें