[nextpage title=”NanaPatekar” ]

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं, साथ ही वो समय-समय पर देश की समस्याओं पर अपनी मुखर और बेबाक टिप्पणियां करते रहते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद किये जाने के बाद से देश में एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। देश एक बार फिर से दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग सरकार के इस फैसले से नाखुश हैं, तो बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सुरक्षा बलों के बीच पहुंचे अभिनेता नाना पाटेकर ने नोटबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अगले पेज पर जानें नोटबंदी पर नाना पाटेकर ने क्या कहा:

[/nextpage]

[nextpage title=”NanaPatekar2″ ]

नोटबंदी को बताया सही कदम:

  • बुधवार को सुरक्षा बलों के बीच पहुंचे नाना पाटेकर ने नोटबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, ये सरकार ने बहुत ही अच्छा कदम उठाया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, हम देश के लिए थोड़ी बहुत तकलीफ तो उठा ही सकते हैं।
  • नाना पाटेकर जम्मू में सुरक्षा बलों के बीच पहुंचे थे।
  • अभिनेता नाना पाटेकर ने आगे कहा कि, इतने साल से इतना कुछ सहा है, 10-20 दिन की तकलीफ नहीं सह सकते।

सैनिक हमें प्रेरित करते हैं:

  • नाना पाटेकर ने सैनिकों से मिलने के बाद कहा कि, मैं उनकी दृढ़ता को कैसे बढ़ा सकता हूँ, सैनिक हमें प्रेरित करते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उनसे मिलकर काफी ख़ुशी हो रही है।
  • नाना पाटेकर ने आगे कहा कि, न होली, न दिवाली किसी त्यौहार में उन्हें छुट्टी नहीं मिलती है, फिर भी खुश हैं।

कश्मीर के बच्चों के नाम सन्देश:

  • नाना पाटेकर ने आगे कश्मीर के बच्चों के नाम अपना सन्देश दिया।
  • उन्होंने कहा कि, बच्चों पढ़ लो और मेनस्ट्रीम में आ जाओ।
  • नाना पाटेकर ने आगे कहा कि, देश को अपना समझो फिर हर चीज आसान होगी।

वीडियो:

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें