पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। बीती रात भी जमकर बारिश हुई। जिसके कारण शहर के कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है।  मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आज दोपहर करीब 3 बजे के आस-पास समुद्र में 4.82 मीटर ऊंची लहरें उठीं। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके बाद मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें… मुंबई में भारी बारिश और हाईटाइड, समुंद्र से दूर रहने की चेतावनी!

समंदर के किनारों पर अलर्ट :

  • मुंबई में हो रही लगातार बारिश के कारम हाई टाइड अलर्ट कर दिया गया है।
  • बारिश के मद्दे नजर समंदर के किनारों पर अलर्ट भी जारी किया गया है, साथ ही लोगों के दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
  • इस दौरान बीएमसी और दमकल कर्मचारी भी अलर्ट पर हैं।

मूसलाधार बारिश से मुंबई का हाल बेहाल :

  • मुंबई से सटे डोम्बिवली बदलापुर इलाके में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है।
  • सुबह से हो रही बारिश के चलते जगह-जगह पानी भरने की खबरें आ रही हैं।
  • बारिश से हिन्दमाता और मलाड इलाके में सबसे ज्यादा पानी भर गया है।
  • मूसलाधार बारिश का असर आज सुबह यातायात परिवहन पर पड़ा।
  • जहां रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, वहीं सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्‍या पैदा हो गई।
  • रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की वजह से शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन भी देरी से चल रही हैं।
  • सेंट्रल और वेस्टर्न रलवे की ट्रेनें करीब 30 मिनट की देरी से चल रही हैं।

जगह-जगह पानी भरा :

  • शनिवार से हो रही बारिश के बाद कांदिवली, दादर, किंग सर्कल जैसे इलाके में पानी भर गया है।
  • मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई, नवी मुंबई, ठामे और दहानू में भारी बारिश होने की आशंका जताई थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें