राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं उत्तर प्रदेश में  की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। दिन में बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें… उत्तराखंड : भारी बारिश को लेकर रेड-अलर्ट जारी

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल :

  • भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
  • हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
  • सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • पिछले 24 घंटों में राजधानी में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस छा।
  • न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें… मप्र में हुई सामान्य से 140 मिमी कम बारिश

यूपी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना :

  • यूपी की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है।
  • जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है, दिन में बारिश होने के आसार हैं।
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें… दिल्ली में छाई बदली, बिहार में बारिश के आसार

पारा दो डिग्री नीचे जाने का अनुमान :

  • मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
  • दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाने का अनुमान है।
  • दिन में आद्र्रता का स्तर कम होने से उमस से राहत मिलने की संभावना है।
  • आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा।
  • मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें… भारी बारिश और जलभराव से थमी मुंबई, हाई-टाइड की चेतावनी

यूपी के अलग-अलग शहरों का तापमान :

  • गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री।
  • कानपुर- 21़ 1 डिग्री।
  • इलाहाबाद- 21.3 डिग्री।
  • बनारस- 22.1 डिग्री।
  • झांसी में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें… लखनऊ में बारिश का कहर: तैर रही है पानी में ‘बस’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें