Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

जाने मौसम का हाल: नए साल के जश्‍न पर पड़ सकती हैं बौछारें…

पहाड़ों पर हो रही हैं बारिश। बारिश के बाद बर्फबारी के भी आसार भी नजर आ रहा हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। सुबह जहां देर तक कोहरा छाया रहेगा। वहीं, ठंडी हवा भी चलेगी। लिहाजा, मौसम के बदले मिजाज से शहरवासियों के नए वर्ष के जश्न पर पानी की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में विक्षोभ बना हुआ है। सोमवार को पहाड़ों पर बारिश हुई है और बर्फबारी होने की भी संभावना है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों के मौसम में भी बदलाव आएगा। ठंडी हवा की रफ्तार और बढ़ेगी। उत्तरी-पश्चिमी हवा मे गलन भी बढ़ाएगी । दिन में धूप का असर भी कम होगा। कोहरा सुबह देर तक छाया रहेगा।

अब नए साल में लोगों को कड़ाके की ठंड से सामना करना पड़ेगा। कारण, अगले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के पास विक्षोभ बनेगा। शहर समेत राज्य के कई शहरों में बारिश भी हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम पारा दोनों में गिरावट आएगी। सोमवार को शहर में सुबह सूरज निकला। मगर, आसमान में बदली छाने से सूरज छिप गया। दिनभर सूरज और बादलों का यही हाल चलता रहता। मंगलवार से तापमान से तापमान में और गिरावट आएगी।

Related posts

पीएनबी घोटाला: पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी गिरफ्तार

Kamal Tiwari
7 years ago

Live Update: आसाराम बापू पर आने वाला है फैसला, जज पहुंचे कोर्ट

Shivani Awasthi
6 years ago

मौसम का कहर: देशभर में 62 लोगों की मौत, आज भी अलर्ट

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version