पश्चिम बंगाल में बीजेपी की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली के राज्य में कानून का मुद्दा उठाते हुए महिलाओं पर दिये गये विवादित बयान के बाद राजनीतिक कोहराम मच गया है। रूपा के बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें… विवादित बयान के लिए इस नेता ने किया आजम की ‘जीभ काटने’ का ऐलान!

रूपा गांगुली ने दिया था विवादित बयान :

  • सांसद रूपा गांगुली के राज्य में कानून का मुद्दा उठाते हुए महिलाओं पर विवादित बयान दिया था।
  • रुपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए कहा था कि बंगाल में बिना रेप के महिलाएं 15 दिन भी सुरक्षित नहीं काट सकती हैं।
  • कहा कि अगर महिलाएं ममता को बिना बताए राज्य में आए तो उनके साथ रेप हो जाएगा।

टीएमसी नेता ने किया रूपा पर वार :

  • रूपा गांगुली के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के नेता सोवन देव चटर्जी ने उन्हें घेरा है।
  • उन्होंने सवाल किया कि सबसे पहले रूपा गांगुली बताएं कि उनके साथ कितनी बार बलात्कार हुआ है तभी सच सामने आएगा।
  • देव ने कहा कि रूपा आरोप लगा रही हैं कि पश्चिम बंगाल में बाहर से आने वाली बहू बेटियों के साथ 15 दिनों के अंदर रेप हो जाता है।
  • आगे कहा कि तब उन्हें ये बताना चाहिए कि उनके साथ अभी तक कितनी बार बंगाल में रेप हुआ है।

यह भी पढ़ें… तसलीमा नसरीन ने ‘महिला दिवस’ को लेकर दिया विवादित बयान!

रूपा और टीएमसी ने किया महिलाओं का अपमान :

  • सीपीएम नेता वृंदा करात ने इस मामले पर कहा है कि मैं इन लोगों के सामने हाथ जोड़ती हूं।
  • आगे कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध और राजनीतिक हमले हो रहे हैं उसको हलका न बनाएं।
  • कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग न करें।
  • उन्होंने कहा कि  इस प्रकार की गलत मिसाल देकर रुपा गांगुली और टीएमसी ने बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है।

महिलाओं के बयान पर रूपा से किया गया सवाल :

  • कानून का मुद्दे पर महिलाओं पर दिये गये विवादित बयान पर रूपा गांगुली से सवाल किया गया।
  • उन्होंने कहा राज्य में बड़े-बड़े स्टार आते हैं जो ममता जी को पकड़ कर दीदी-दीदी बोलकर चले जाते हैं।
  • आगे कहा मैं सबको बोल रही हूं कि आप लोग आओ और अपनी बहु-बटियों को यहां पर भेजो।
  • रूपा ने कहा कि किसी भी इलाके में एक छोटा सा कमरा लेकर रहने लगो फिर देखो क्या होता है।
  • कहा कि 15 दिन तो मैंने ज्यादा बोल दिया है, शुरूआत से ही लोग महिलाओं को परेशान करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें… बंगाल : बसीरहाट में बीजेपी नेताओं को एंट्री बंद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें