आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी जहां नोट बंदी के खिलाफ संसद में विरोध करती दिखीं। वहीं उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़क पर विरोध करने के लिए उतर रहीं हैं। टीएमके के कार्यकर्ता 29 नवंबर को ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ पर एक रैली करेंगे। पार्टी के मध्य यूपी प्रभारी सौरभ बंदोपाध्याय ने uttarpradesh.org को बातचीत के दौरान बताया कि इस रैली का आयोजन केंद्र सरकार द्बारा नोट बंदी नीति के खिलाफ किया जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस का यह कार्यक्रम है प्रस्तावित

  • एएसपी यातायात ने हबीबुल हसन ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यक्रम के चलते यातायात में बुधवार को परिर्वतन किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस द्वारा 1090 चौराहे पर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किये जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
  • इसके चलते 1090 चौराहे पर दाहिनी तरफ (पुलिस बूथ की ओर) सर्विस लेन पर कार्यक्रम मंच का निर्माण किया जायेगा।

बदला रहेगा यातायात

  • कार्यक्रम को देखते हुए इस लेन से होकर 1090 चौराहे की ओर आने वाला समस्त यातायात प्रतिबंन्धित रहेगा।
  • फैजाबाद रोड़, जीटीआई से आने वाले यातायात समतामूलक से 1090 की ओर समान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहे से गोमती बैराज, पीएनटी, डालीबाग, सिकन्दबाग या पेपर मिल कालोनी होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • गोमती नगर, अम्बेडकर उद्यान की तरफ से आने वाला यातायात सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल ओवर ब्रिज ढ़ाल से गाधी सेतू (1090) चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा।
  • बल्कि यह यातायात ताज होटल के सामने से समतामूलक, गोमती बैराज, पीएनटी, डालीबाग सिकन्दरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। पीएनटी चौराहे से कोई यातायात 1090 चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। बल्कि यह यातायात डालीबाग, सिकन्दरबाग या गोमती बैराज वाया समतामूलक अपने गंतव्य को जा सकेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें