जयपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के पासपोर्ट को कैंसिल करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया और फरार हो गया है।

महिला ने लगाई सुषमा स्वराज से गुहार-

  • महिला का नाम अनीता सिंह है और वो पेशे से पत्रकार है।
  • जयपुर की रहने वाली अनीता की शादी 18 मई 2013 को सुनील भाकर के साथ पूरे रीति रिवाज़ से हुई थी।
  • सुनील भाकर एक एनआरआई है जो जर्मनी में रहता है।
  • अनीता के अनुसार वो सुनील के साथ केवल 10 दिन ही बीता बिताया।
  • इस दौरान उनके पति और उनके ससुरालवालों ने उनके साथ मारपीट की।
  • इसके बाद सुनील विदेश चला गया।
  • दो महीने बाद सुनील ने अनीता से हर प्रकार का संपर्क तोड़ दिया।
  • इसके बाद अनीता के ससुर और उनके देवर उन्हें परेशान करने लगे।
  • अनीता ने 2014 में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
  • अब अनीता चाहती हैं कि उनके पति का पासपोर्ट रद्द कर दिया जाए।
  • साथ ही पति और ससुराल वालों पर कानूनी कार्यवाई की जाये
  • इसके लिए अनीता सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है।

https://twitter.com/Singhanita266/status/872807746441064448

यह भी पढ़ें: दिल्ली: अगर लेना है इस कॉलेज में दाखिला तो पहले बने संस्कारी!

यह भी पढ़ें: आधार से PAN लिंकिंग फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें