डोकलाम और लद्दाख सेक्टर में हुए सैन्य टकराव के बाद पहली बार चीन के बीजिंग शहर में वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड को-ओर्डिनेशन(WMCC) की मीटिंग हुई थी, जिसमें भारतीय और चीनी सेनाओं के ऑफिसियल्स के बीच बैठक की गयी थी, बैठक के बाद बीजिंग स्थित इंडियन एम्बेसी से शुक्रवार को एक स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि, बेहतर रिश्तों के लिए शांति बनाये रखना जरुरी है।

डोकलाम और लद्दाख सेक्टर में विवाद के पहली बार हालातों का जायजा लिया गया:

  • भारत और चीन के बीच डोकलाम और लद्दाख में सैन्य टकराव के बाद पहली बार सरहद पर हालातों का जायजा लिया गया।
  • जिसके लिए चीन के शहर बीजिंग में WMCC की मीटिंग का आयोजन किया गया था।
  • मीटिंग में दोनों देशों की सेनाओं के ऑफिसियल्स ने शिरकत की थी।
  • मीटिंग में भारत की ओर से फॉरेन मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी (ईस्ट एशिया) प्रणय वर्मा,
  • वहीँ चीन की ओर से एशियाई मामलों के डिपार्टमेंट डायरेक्टर जनरल शियाओ कुआन शामिल हुए।

सेना के रिश्ते बेहतर बनाने पर जोर:

  • भारत और चीन के बीच WMCC की मीटिंग में दोनों देश की सेनाओं के बीच बेहतर रिश्ते बनाने की बात पर जोर दिया गया।
  • वहीँ बीजिंग स्थित इंडियन एम्बेसी से शुक्रवार को स्टेटमेंट जारी किय गये थे।
  • जिसमें कहा गया था कि’, बातचीत क्रिएटिव और पॉजिटिव तरीके से हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के सभी सेक्टरों में हालात का रिव्यू किया,
  • साथ ही दोनों ने इस बात पर रजामंदी जताई कि दोनों तरफ से रिश्तों की मजबूती के लिए बॉर्डर पर शांति बनाए रखना जरूरी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें