हाल ही में हुए उरी हमले के बाद भारतीय सेना दवारा की गयी थी सर्जिकल स्ट्राइक जिसके बाद से ही सीमा पार से घुसपैठ बढ़ गया है। आतंकी हर दिन सीमा का उल्लंघन कर हमले कर रहे हैं।

इजराइल-फिलिस्तनी की तर्ज पर बनेगी कंक्रीट की दीवार :

  • हाल ही में हो रहे आतंकी हमलो के चलते भारत सरकार जल्द ही सख्त कदम उठाने जा रही है।
  • बताया जा रहा है कि जल्द ही इजरायल-फिलिस्तीन की तर्ज़ पर कंक्रीट की दीवार बनने जा रही है।
  • जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों के लिए सीमा पार करना आसान नहीं होगा।
  • गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने 9 से 10 महीने में सीमा सील करने का मन बना लिया है।
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज भारत-पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
  • इन राज्यों में राजस्थान, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर आदि शामिल हैं।
  • बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्रियों के बीच यह बैठक जैसलमेर में होगी।
  • इसके साथ ही राजनाथ सिंह राज्यों को इस योजना की जानकारी देंगे।
  • साथ ही मधुकर कमेटी की रिपोर्ट में की गयी सिफारिशों का भी ख्याल रखा जाएगा।
  • ऐसा हुआ तो ये पहली बार होगा कि भारत-पाक सीमा पर दीवार खड़ी होगी।
  • सीमा पर जहां नदी या नाले पड़ते हैं वहां सरकार लेजर और सेंसर वाली दीवार बनायेगी।
  • जिससे सुरक्षाबलों को घुसपैठ की कोशिश होने पर तुरंत जानकारी मिल जाएगी।
  • ऐसा माना जा रहा है कि भारत सरकार का यह निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें