कुदरत ने मनुष्य के लिए एक खुबसूरत व्यवस्था बनाई। इस व्यवस्था में मनुष्य स्वस्थ जीवन जी सकता है। लेकिन इंसानों ने कुदरत के दिए हुए संसाधनों का इतना दुरूपयोग किया कि आज मनुष्य पर ही वो भारी पड़ने लगा है। ऐसे में धरती के संसाधनों और पर्यावरण को बचाने के लिए विशेष रूप से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण को बचाने के लिए मनाया जाता है पर्यावरण दिवस-

  • मनुष्य ने पर्यावरण को दूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
  • इंसानों ने अपनी ज़रूरत के लिए पेड़ काटे, पानी दूषित किया, गन्दगी फैलाई, हवा को प्रदूषित किया।
  • लेकिन अब ज़रूरत आ चुकी है पर्यावरण के संरक्षण की।
  • इसी लिए 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का मकसद है पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना।
  • यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि पर्यावरण के प्रति आम जनता को प्रेरित किया जा सके।
  • इस साल पर्यावरण दिवस की थीम है ‘कनेक्टिंग पीपुल टू नेचर’।
  • यानी लोगों को प्रकृति या पर्यावरण से जोड़ना।
  • प्रदुषण के कारण धरती की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
  • ऐसे में धरती को बचाने के लिए अब हर मनुष्य को आगे आने की जरूरत है।
  • ज़रूरत है हवा को साफ़ करने की, पानी को पीने योग्य बचाने की और भविष्य के लिए संरक्षित करने की, ज़रूरत है पेड़ की ठंडी छावं की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें