2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 80 में से 73 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 80 में से 62 सीटें जीती थी। कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर पिछले काफी समय भाजपा का शासन चल रहा है। आगरा संसदीय सीट [ Agra Lok Sabha Seat ] के इतिहास की बात करें तो एक समय में यह कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी । लेकिन पिछले दो दशकों में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी या समाजवादी पार्टी ही जीतती रही है ।

आगरा लोकसभा क्षेत्र [ Agra Lok Sabha Seat ] में पांच विधानसभा क्षेत्र में है। ये हैं आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, छावनी, एत्मादपुर, जलेसर।

2022 विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटें जीती है।

आगरा दक्षिण ( साउथ ) से भाजपा के योगेंद्र उपध्याय ने सपा के विनय अग्रवाल को 56640 वोटों के अंतर से हराया।

वहीं आगरा नाॅर्थ से बीजेपी के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बसपा के शब्बीर अब्बास को 112370 वोटों से मात दी।

आगरा छावनी ( कैंट ) से भाजपा के डा जीएस धर्मेश ने सपा के कुंवर चांद को 48697 वोटों से हराया।

एत्मादपुर से भाजपा के धर्मपाल सिंह ने बसपा के प्रवल प्रताप सिंह को 47924 वोटों से हराया।

जलेसर (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आती है। 2022 में भारतीय जनता पार्टी से संजीव कुमार दिवाकर ने समाजवादी पार्टी के रणजीत सुमन को 4441 वोटों के मार्जिन से हराया था।

लोकसभा चुनाव 2024 : जातीय समीकरण में उलझी है उत्तर प्रदेश की सियासत, जानिए कहां किसका पलड़ा है भारी

आगरा लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र में वोट प्रतिशत ( पार्टी ) [ Agra Lok Sabha Seat ]

विधानसभा (2022) BJP ( वोट प्रतिशत % ) SP ( वोट प्रतिशत % ) BSP ( वोट प्रतिशत % )
एतमादपुर 48.77% 16.18% 32.83%
आगरा छावनी ( कैंट ) 46.78% 27.44% 21.61%
आगरा दक्षिण ( साउथ ) 52.39% 25.23% 18.32%
आगरा नाॅर्थ 63.89% 14.29% 17.22%
जलेसर (सुरक्षित) 45.10% 42.91% 9.56%
Average 51.4% 25.2% 19.9%

 

२०२२ विधान सभा में मतदान % के अनुसार आगरा लोकसभा सीट [ Agra Lok Sabha Seat ]  में BJP को 50% से ज्यादा वोट लगभग मिले है।

आगरा लोकसभा चुनाव BJP ( वोट प्रतिशत % ) SP ( वोट प्रतिशत % ) BSP ( वोट प्रतिशत % )
2019 56.48 38.01
2014 54.53 12.58 26.48

2014 और 2019 लोकसभा चुनाव मतदान % के अनुसार आगरा लोकसभा सीट में BJP को 50% से ज्यादा वोट लगभग 55.5& मिले है।

आगरा लोकसभा सीट का जातीय समीकरण [ Agra Lok Sabha Seat ] 

आगरा को दलित और मुस्लिम वोटरों का गढ़ माना जाता है । करीब 37 फीसदी वोटर दलित और मुस्लिम हैं ।

आगरा लोकसभा क्षेत्र [ Agra Lok Sabha Seat ] में 5 विधानसभा ( एतमादपुर, आगरा छावनी, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर और जलेसर) सीटें आती हैं ।  पांचो विधानसभा को जोड़ कर यह अनुमानित जातिगत समीकरण सामने आता है।

एतमादपुर विधानसभा का अनुमानित जातीय समीकरण

ठाकुर ( क्षत्रिय ) 80 हजार
बघेल 55 हजार
दलित 45 हजार
यादव 30 हजार
कुशवाह 15 हजार
ब्राह्मण 25  हज़ार
मुस्लिम 20 हज़ार
जाट 20 हज़ार
वैश्य 10 हज़ार

आगरा कैंट विधानसभा का अनुमानित जातीय समीकरण

जाटव 80 हजार
वाल्मीकि 40 हजार
ब्राह्मण 35 हजार
राठौर 40 हजार
मुस्लिम 30 हजार
यादव 15 हजार
जाट 15 हजार
सिंधी-पंजाबी 25 हजार

आगरा साउथ विधानसभा का अनुमानित जातीय समीकरण

मुस्लिम 1 लाख
ब्राह्मण 45  हज़ार
जाटव 35 हजार
सिंधी-पंजाबी 35 हजार

 

आगरा उत्तर विधानसभा के अनुमानित जातीय समीकरण के अनुसार आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर सिर्फ वैश्यों का जलवा है

सन 1985 से अब तक इस सीट पर सिर्फ वैश्य प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की है । ये सीट अभी भाजपा के पास है । वैश्य जिसे चाहते हैं, उसे जिता देते हैं और जिसे चाहे हरा देते हैं । कुल मिलाकर विधायक वैश्यों के पाले में रहता है ।

जलेसर विधानसभा  ( एटा )  का अनुमानित जातिगत समीकरण  

यादव 70 हज़ार
एस सी 70 हज़ार
ठाकुर ( क्षत्रिय ) 37 हज़ार
मुस्लिम 30 हज़ार
लोधी 25 हज़ार
बघेल 23 हज़ार
वैश्य 13 हज़ार
ब्राह्मण 07 हज़ार

अनुमानित जातीय समीकरण पर नजर डालें तो लगभग 3.15 लाख मतदाता वैश्य, अनुसूचित जाति के 2.80 लाख, मुस्लिम 2.70 लाख मतदाता है, वहीं बघेल 1.30 लाख हैं।

2019 चुनाव में एसपी सिंह बघेल कुर्मी, बघेल, कुशवाह के साथ भाजपा के वोट परंपरागत वोटर वैश्य, ब्राह्मण, ठाकुर आदि जातियों के सहारे चुनावी मैदान उतरे थे।

मनोज सोनी बसपा ने परंपरागत वोट बैंक एससी के साथ-साथ सपा यादव, कुशवाह, लोधी आदि जातियों के भरोसे किस्मत आजमाया था ।

यहां पर हिंदू मतदाताओं की संख्या 80.69 प्रतिशत, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 15.37 प्रतिशत, जैन समुदाय का 1.04 प्रतिशत, सिख समुदाय का 0.62 प्रतिशत, ईसाई समुदाय का 0.19 प्रतिशत और बौद्ध मतदाताओं की संख्या 0.19 प्रतिशत है।

 

आगरा लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदाता  [ Agra Lok Sabha Seat ]

(  2022 विधानसभा के अनुसार )

विधानसभा  मतदाता     पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर मतदाता
एत्मादपुर   4,44,187 2,41,289 2,00,580 18
आगरा छावनी   4,62,281 2,52,157 2,10,099 25
आगरा दक्षिण   3,65,776 1,98,170 1,67,579 27
आगरा उत्तर   4,30,497 2,33,324 1,97,155 18
जलेसर   2,96,512

 

आगरा लोकसभा क्षेत्र में अनुमानित मतदाता : 19,99,253

मतदान केंद्र, बूथ की अनुमानित स्थिति ( Agra Lok Sabha Seat Polling Stations )

[ 2022 विधान सभा के अनुसार ]

आगरा कैंट विधानसभा 484
आगरा नॉर्थ विधानसभा 442
आगरा साउथ विधानसभा 422
एत्‍मादपुर विधानसभा 507

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें