Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Lok Sabha 2024

रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024 : जानिए क्या है रायबरेली लोकसभा / संसदीय सीट का इतिहास

रायबरेली लोकसभा क्षेत्र ( Rae Bareli Lok Sabha )  गांधी परिवार की पारंपरिक सीट होने की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती है। रायबरेली जिले का प्रशासनिक मुख्यालय रायबरेली में है।

रायबरेली लोकसभा सीट ( Rae Bareli Lok Sabha ) का अस्तित्व पहली बार 1957 में आया. इससे पहले यह इलाक़ा प्रतापगढ़ उत्तर और रायबरेली पूर्व लोकसभा सीट के अंतर्गत आता था. 1952 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज़ गांधी और बैजनाथ कुरील यहां से चुनकर आए.

इसके बाद 1957 में एक बार फिर से दोनों इस सीट से चुनकर आए. हालांकि 8 सितम्बर 1960 को फ़िरोज़ गांधी की हार्ट अटैक से हुई आकस्मिक मौत की वजह से यहां पर उपचुनाव कराया गया जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार आरपी सिंह ने विजय दर्ज़ की.

साल 1962 में यह सीट दलित वर्ग के लिए सुरक्षित कर दिया गया. इस वजह से यहां से तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ़ से बैजनाथ कुरील बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे और मात्र 14 हज़ार वोटों के अंतर से जीत दर्ज़ कराने में सफल रहे.

अगले लोकसभा चुनाव यानी कि 1967 में एक बार फिर से यह सीट सामान्य कर दिया गया. जिसके बाद पहली बार इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में उतरीं. इंदिरा गांधी उस समय देश की प्रधानमंत्री थी और राज्यसभा से सांसद हुआ करती थीं. इंदिरा गांधी पहली बार चुनाव लड़ीं और 92,000 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज़ कराने में सफल हुई.

इसके बाद एक बार फिर से 1971 में जब लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ तो इंदिरा गांधी ने सोशलिस्ट पार्टी के नेता राजनारायण को 1,11,000 वोटों से हराया.

रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ( Rae Bareli Lok Sabha ) में पांच विधानसभा (विधान सभा) क्षेत्र शामिल हैं।

  1. बछरावां
  2. हरचंदपुर
  3. रायबरेली
  4. सारेनी
  5. ऊंचाहार

चुनाव सदस्य पार्टी
1952 (4 उम्मीदवार
चुने गए)
बीएन कुरील
फिरोज गांधी विशंभर
दयाल
स्वामी रामानंद
सभी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से
1957 (2 उम्मीदवार
चुने गए)
बैज नाथ कुरील
फिरोज गांधी (1960 में निधन)
दोनों कांग्रेस से
1960 ^ 1960 आरपी सिंह (
फिरोज गांधी की जगह उपचुनाव)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 आरपी सिंह
1967 इंदिरा गांधी
1971
1977 राज नारायण जनता पार्टी
1980 इंदिरा गांधी ने
बरकरार रखी मेडक सीट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980 (उपचुनाव) अरुण नेहरू
1984 शीला कौली
1989
1991
1996 अशोक सिंह भारतीय जनता पार्टी
1998
1999 सतीश शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004 सोनिया गांधी
ने कुछ तकनीकी पर इस्तीफा दिया।
२००६ उपचुनाव सोनिया गांधी (फिर से निर्वाचित)
2009 सोनिया गांधी
2014
2019

 

संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश

1 – सहारनपुर |  2 – कैराना | 3 – मुजफ्फरनगर | 4 – बिजनौर | 5 – नगीना (SC) | 6 – मुरादाबाद | 7 – रामपुर | 8 – संभल | 9 – अमरोहा |  10 – मेरठ | 11 – बागपत | 12 – गाज़ियाबाद |  13 – गौतम बुद्ध नगर | 14 – बुलंदशहर (SC) | 15 – अलीगढ़ | 16 – हाथरस (SC) | 17 – मथुरा |  18 – आगरा (SC) 19 – फतेहपुर सीकरी |  20 – फिरोज़ाबाद |  21 – मैनपुरी | 22 – एटा | 23 – बदायूं | 24 – आंवला | 25 – बरेली | 26 – पीलीभीत | 27 – शाहजहांपुर (SC) 28 – खीरी |  29 – धौरहरा | 30 – सीतापुर | 31 – हरदोई (SC) | 32 – मिसरिख (SC) | 33 – उन्नाव | 34 – मोहनलालगंज (SC) | 35 – लखनऊ | 36 – रायबरेली | 37 – अमेठी | 38 – सुल्तानपुर | 39 – प्रतापगढ़ |  40 – फर्रुखाबाद | 41 – इटावा (SC) | 42 – कन्नौज | 43 – कानपुर | 44 – अकबरपुर | 45 – जालौन (SC) | 46 – झांसी | 47 – हमीरपुर | 48 – बांदा | 49 – फतेहपुर | 50 – कौशाम्बी (SC) | 51 – फूलपुर | 52 – प्रयागराज [ इलाहाबाद ] | 53 – बाराबंकी (SC) |  54 – अयोध्या [ फैज़ाबाद ] |   55 – अम्बेडकर नगर |  56 – बहराइच (SC) | 57 – कैसरगंज | 58 – श्रावस्ती | 59 – गोंडा | 60 – डुमरियागंज |  61 – बस्ती | 62 – संत कबीर नगर | 63 – महाराजगंज | 64 – गोरखपुर |  65 – कुशीनगर | 66 – देवरिया | 67 – बंसगांव (SC) | 68 – लालगंज (SC) | 69 – आजमगढ़ | 70 – घोसी | 71 – सलेमपुर | 72 – बलिया | 73 – जौनपुर |    74 – मछलीशहर (SC) | 75 – गाज़ीपुर |  76 – चंदौली | 77 – वाराणसी | 78 – भदोही |  79 – मिर्जापुर |   80 – रॉबर्ट्सगंज (SC) |

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

अम्बेडकरनगर लोकसभा चुनाव 2024 : जानिए क्या है अम्बेडकरनगर संसदीय सीट का इतिहास

Anil Tiwari
3 years ago

Amroha Lok Sabha Assembly Wise Results : 2009 से 2019 अमरोहा लोकसभा चुनाव के नतीजों का विधानसभा क्षेत्रवार विश्लेषण

Anil Tiwari
2 years ago

Nagina Lok Sabha 2024 : जानिए क्या है नगीना लोकसभा / संसदीय सीट का इतिहास

Anil Tiwari
2 years ago
Exit mobile version