महिला कुश्ती के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक के लिए 2 टिकट कन्फर्म करा लिए हैं।

ये पहला मौका है जब दो भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ियों को ओलिंपिक में प्रवेश मिला है।

48 किलोग्राम वर्ग में विनेश ने और साक्षी ने 58 किलोग्राम वर्ग में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। ये दूसरा ओलिंपिक क्वालीफ़ायर इस्ताम्बुल में खेला जा रहा है।

इससे पहले गीता फोगाट 2002 ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला कुश्ती खिलाड़ी थी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें