[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose” ]

हम अपने दैनिक जीवन में ऐसी बहुत सी वस्‍तुओं का इस्‍तेमाल करते है जो हमारे काम को बेहद आसान बना देती हैं। रोजाना इस्‍तेमाल करने के बावजूद इन वस्‍तुओं से जुड़ी ऐसी बहुत सी बाते है जिनके बारे में हमें कोई आईडिया नही होता है। आज हम आपको इन वस्‍तुओं से जुड़ी ऐसी बातो के बारे में बताने जा रहे जिनके बारे में आज से पहले शायद ही आपने सुना होगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 2″ ]

  1.  कंप्यूटर कीबोर्ड के ‘F’ और ’J’ बटन पर बने निशान:

KeyBoard Finger Position

कीबोर्ड के F और J बटन पर नीचे की तरफ दिए गए ये उभार टाइप करते समय उँगलियों को सही पोजिशन में रखने में मदद करते हैं। कीबोर्ड पर टाइप करते समय इन उभारों की वजह से आपके हाथों की तर्जनी उंगली सही स्थिति में रहती है। जिसकी वजह से कीबोर्ड के बटनों को देखे बिना तेजी से टाइपिंग करना आसान हो जाता है।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 3″ ]

2. खाना पकाने वाले बर्तन के हैंडल में बना छेद: 

hole in the handle of pot

हैंडल पर बने छेद का इस्तेमाल आमतौर पर बर्तन को लटकाने के लिए किया जाता है। लेकिन खाना बनाते समय इसमें चम्मच को भी फंसाया जा सकता है।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 4″ ]

3. टिक टैक का ढक्कन:

you been eating Tic Tacs wrong this whole time

टिक टैक के ढक्कन पर बने दांतों को अक्सर इसके डिब्बे का एक मामूली सा हिस्सा समझा जाता है। जबकि इस दांतेदार आकृति का सही इस्तेमाल कंटेनर से एक बार में एक टिक टैक निकालना है।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 5″ ]

4. प्लास्टिक बोतल के ढक्कन में लगी डिस्क:

disc under the lid of a plastic bottle

ढक्कन पर लगी यह डिस्क प्लास्टिक बोतल को पूरी तरह से सील कर देती है। जिसकी वजह से प्लास्टिक बोतल के अंदर रखा तरल सुरक्षित रहता है। अगर ढक्कन में ये डिस्क न लगाई जाए, तो बोतल के अंदर रखा सोडा कुछ ही समय में खराब हो जाएगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 6″ ]

5. हेयरपिन के एक तरफ का टेढ़ा-मेढ़ा आकार: 

Bobby Pin

हेयरपिन के एक साइड पर बने यह खांचे बालों को बेहतर तरीके से जकड़े रखने में मदद करते हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 7″ ]

6. स्केल के कोने पर बने छेद:

hole in rulers

कोने पर बने इस गोलाकार छेद का इस्तेमाल स्केल को लटकाने के लिए किया जाता है।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 8″ ]

7.  जूते के किनारे बने छेद:

ventilation hole in Converse All Stars

जूते के किनारों पर बने ये छेद जूते के अंदर वायुसंचार के लिए बनाये जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों का यह भी मानना है कि जूतों में ये छेद इसलिए बनाये जाते हैं ताकि खेलते समय जूते के फीतों को उनमें फंसाया जा सके।

[/nextpage]

[nextpage title=”Everyday Things You Never Knew Even Had A Purpose 9″ ]

8 . एप्पल पावर केबल के किनारे पर उभरे हुए कोने:

Apple power cable wings

इन कोनों की मदद से केबल को सही तरीके से लपेटने में मदद मिलती है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें