Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

संजय दत्त के साथ सोने वाली 308 गर्लफ्रेंड्स के नाम आये सामने

रणबीर कपूर के अभिनय से सजी संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ के रिलीज होने के साथ ही उनकी जिंदगी के कई राज़ लोगो के सामने आ जायेंगे। संजय दत्त के नशे के आदि होने और उनके जेल जाने के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे लेकिन अब उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी बातें सामने आने लगीं हैं जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। अपने समय में संजय दत्त एक प्लेबॉय के रूप में बेहद प्रसिद्द थे और उन्होंने खुद अपनी 308 गर्लफ्रेंड्स होने का दावा किया है लेकिन इन सब में उन मशहूर महिलाओं का नाम है जिन्हें जानकर बॉलीवुड जरूर हैरान हो जाएगा। आज हम आपको इन सभी के बारे में बताने जा रहे हैं।

टीना मुनीम :

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम अब टीना अम्बानी के नाम से जानी जाती हैं। वे कभी संजय दत्त की प्रेमिका रह चुकी हैं। फिल्म ‘रॉकी’ से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी और ख़बरें भी आयीं कि दोनों ने शादी भी कर ली थी लेकिन फिर संजय दत्त के नशे के आदि होने पर ये रिश्ता ख़त्म हो गया।

sanjay dutt 308 girlfriends

ऋचा शर्मा :

संजय दत्त और ऋचा शर्मा की मुलाक़ात फिल्म ‘आग ही आग’ के दौरान हुई थी। कुछ समय बाद यानी 1987 में संजय ने ऋचा को शादी के लिए कहा और दोनों ने शादी कर ली। दोनों के एक बच्ची त्रिशला भी हुई लेकिन फिर दोनों अलग हो गए।

माधुरी दीक्षित :

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के प्यार के किस्से सबसे ज्यादा मशहूर हैं। फिल्म ‘साजन’ के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन माधुरी के पिता इस शादी से खुश नहीं थे जिसके पीछे की वजह संजय के पहले से शादीशुदा होना था। फिर भी दोनों का रिश्ता चलता रहा लेकिन 1993 में मुंबई ब्लास्ट में संजय का नाम आने के बाद माधुरी ने संजय से दूरियां बना ली।

रिया पिल्लई :

माधुरी से अलग होने के बाद संजय दत्त का रिश्ता मॉडल रिया पिल्लई के साथ हुआ था। दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली लेकिन अच्छी खासी जिंदगी होने के बावजूद संजय कई बार गैर महिलाओं के साथ पकड़े गए और इसी के चलते रिया ने संजय से 2005 में तलाक ले लिया।

लीज़ा रे :

अभिनेत्री लीज़ा रे और संजय दत्त का रिश्ता उस समय सामने आया जब संजय मुंबई ब्लास्ट के केस में फंसे। उसी समय उनकी पत्नी की मौत हुई थी तो संजय काफी अवसाद में थे। उस समय उनका सहारा लीज़ा रे का प्यार बना। दोनों को कई बार साथ देखा गया लेकिन उनका रिश्ता अनजान वजहों से ख़त्म हो गया

रेखा :

रेखा और संजय का रिश्ता फिल्म ‘ज़मीन आसमा’ के दौरान सामने आया था। मीडिया और बॉलीवुड दोनों ही जगह दोनों के रिश्ते की ख़बरें आम थीं। ख़बरें आयीं कि रेखा संजय के नाम का सिन्दूर भी लगाती हैं हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। दोनों की शादी की ख़बरें भी आयीं और इन ख़बरों को खुद इन संजय और रेखा ने हवा दी जब वे निजी समारोह में एक दूसरे के काफी करीब देखे गए।

Related posts

गर्मियों में हो सकती हैं घमौरियां, करें ये घरेलू उपाय

Yogita
7 years ago

Cold weather linked to higher heart failure risk

Shivani Arora
7 years ago

VIDEO: मेट्रो में हुआ ये डांस हो रहा वायरल

Shashank
8 years ago
Exit mobile version