हाल ही में चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि धोनी के सन्यास लेने के पीछे क्या कारण था।

 संन्यास के निर्णय ने किया था हैरान :

  • संदीप पाटिल ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी।
  • लेकिन उनका टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का निर्णय ‘हैरान’ कर देने वाला था।
  • उन्होंने बताया कि तब भारत ऑस्ट्रेलिया से मैच में जूझ रहा था।
  • उनके अनुसार वह एक कड़ी सीरीज थी साथ ही स्तिथि भारत के अनुकूल नहीं थी।
  • ऐसी स्तिथि में एक सीनियर खिलाड़ी का संन्यास लेने का फैसला हैरान करने वाला था।
  • इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह धोनी का निजी फैसला था।
  • पाटिल ने इसके साथ ही एक बात और साफ़-साफ लोगों के आगे रखी।
  • उनके अनुसार गौतम गंभीर और युवराज सिंह को बाहर करने में धोनी का हाथ नहीं था।
  • दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला पूरी तरह से चयनकर्ताओं का था।
  • साथ ही धोनी ने गंभीर और युवराज को बाहर करने को लेकर कोई बात नहीं की थी।
  • इसके अलावा दोनों कप्तानों ने कभी भी किसी खिलाड़ी का विरोध नहीं किया है।
  • पाटिल ने कहा कि बेशक चयन समिति ने धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा की थी।
  • परंतु फिर सोचा गया कि यह निर्णय का सही समय नहीं है क्योंकि विश्व कप (2015) शुरू होने वाला था।
  • विश्व कप को ध्यान में रखते हुए धोनी को कप्तान बनाये रखने का निर्णय लिया गया था।
  • चयनकर्ताओं ने नये कप्तान को कुछ समय दिये जाने का निर्णय लिया था।
  • पाटिल के अनुसार विराट कोहली को सही समय पर कप्तानी दी गयी है।

यह भी पढ़ें : कानपूर टेस्ट मैच: भारतीय टीम को लगा पहला झटका!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें