आपको बता दें दिल्ली में बर्ड फ्लू बहुत तेजी से फ़ैल रहा है इसलिए चिडियाघर और डियर पार्क बंद कर दिए गए है  जो की दिल्ली में पिछले तीन दिनों में कुल 17 पक्षियों की मौत की खबर आ चुकी हैं।

जाने बर्ड फ्लू फैलने के कारण :

  • हम आपको बता दें भारत ने 5 सितम्बर 2016 से एवियन इन्फ्लुजएंजा (एच5एन1) से मुक्त घोषित कर दिया था।
  • इसकी सूचना विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई) को भी दे दी थी।
  • अब दोबारा भारत की राजधानी दिल्ली में एच5एन1 वायरस तेजी से फैल रहा है।
  • दिल्ली सरकार ने अलग अलग जगहों से 50 सैंपल लेकर जालंधर की लैब में जांच के लिए भेजा हैं।
  • एवियन इन्फ्लूएंजा (AI) बर्ड फ्लू के नाम से पॉपुलर है।
  • संक्रामक वायरल इंसानों और पक्षियों को अधिक प्रभावित करता है।
  • बर्ड फ्लू इन्फेक्शन चिकन, टर्की, गीस और बतख की प्रजाति पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।
  • सबसे ज्यादा पॉपुलर बर्ड फ्लू वायरस एच5एन1 है यह इतनी खतरनाक बीमारी है।
  • इस बीमारी से  इंसान और पक्षियों की मौत भी हो सकती हैं।
  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, 1997 में बर्ड फ्लू बहुत तेजी से फैला था जिसमे कई जानें भी जा चुकी हैं।

बर्ड फ्लू लोगों में कैसे प्रभावित करता है:

  • बर्ड फ्लू  संक्रमित मुर्गियों या अन्य पक्षियों के ज्यादा पास  रहने से ही फैलता है।
  • मुर्गी की अलग-अलग प्रजातियों से डायरेक्ट या इन्डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में रहने से इंसानों में बर्ड फ्लू वायरस फैलता है।
  • इंसानों में ये वायरस उनकी आंखों, मुंह और नाक के जरिए फैलता है।
  • इससे फीवर, कफ, नाक बहना, सर दर्द इसके अलावा इसके और भीकई तरह की बीमारी इससे होती है।
  • जैसे सांस लेने में परेशानी, सांस ना आना, निमोनिया होने लगता हैं।

उपाए:

  • हम आपको बता दे इस वायरस को कम करने के लिए पूरी तरह आराम करना चाहिए और हेल्दी डायट लेनी चाहिए।
  • इस बीमारी से पीड़ित वाले लोग अधिक से अधिक लिक्विड वाली चीजों  का इस्तमाल करें।
  • बर्ड फ्लू अन्य लोगों में ना फैले इसके लिए मरीज को एकांत में रखना चाहिए।
  • नॉनवेज खा रहे हैं तो जहां से आप इसे खरीद रहे हैं वहां ध्यान रखें कि साफ-सफाई हो और सभी तरह की सावधानियां बरती गई हों।

यह भी पढ़ें :जानिए इस दिवाली पर चेहरें की चमक बढ़ाने की टिप्स!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें