क्रिकेट जगत के जाने-माने खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे व रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को यह सम्मान अब खेल मंत्री विजय गोयल के हाथों मिला है।

दोनों ही हैं स्टार खिलाड़ी :

  • यह कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में रखा गया था जिसमे खेलमंत्री विजय गोयल मुख्य अतिथि थे।
  • खेल मंत्री ने इस कार्यक्रम में क्रिकेट व इसके खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी की थी।
  • उन्होंने कहा कि रहाणे और रोहित दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैं।
  • इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्रिकेट भारत का एक अभिन्न अंग है।
  • इसके अलावा कहा कि अब क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है।
  • प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदा केंद्र सरकार सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिये लगातार तत्पर है।
  • पिछले दिनों दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में व्यस्त होने के कारण समारोह में नहीं आ सके थे।
  • जिस कारण उन्हें राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान नहीं मिल सका था।
  • अर्जुन पुरस्कार एक बहुत ही बड़ा सम्मान है जो अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलता है।
  • इस पुरस्कार में खिलाड़ी को एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और पांच लाख रूपये की राशि दी जाती है।

यह भी पढ़े : जीविका के लिए लड़ रहे पूर्व हॉकी कोच के सहायक बने रेसलर संग्राम सिंह !

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें