Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

शामली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने किया भाजपा पर हमला

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने तैयारी शुरू कर दी है। सपा और भाजपा दोनों के लिए 2019 से पहले उपचुनावों में बड़ी परीक्षा रहने वाली है। उपचुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने दिवंगत सांसद की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीँ बीते दिन सपा के प्रदेश अध्यक्ष शामली पहुंचे हुए थे जहाँ उन्होंने प्रत्याशी के नाम पर बड़ा ऐलान किया है।

शामली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष :

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ है। इस समय कोई अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। भाजपा यहाँ पर ऊंच-नीच के आधार पर काम कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। वे आत्महत्या को मजबूर हो चुके है। पत्रकारों से वार्ता में सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। डकैती, लूट की घटनायें बढ़ रही हैं। हाईकोर्ट ने भी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर टिप्पणी की है। किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है।

सुधीर पंवार हो सकते हैं प्रत्याशी :

कैराना उपचुनावों को लेकर किसी दल ने अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों से खबर है कि इस उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी सुधीर पंवार को मौक़ा मिल सकता है। टिकट मिलने का ऐलान न होने के बाद भी सुधीर पंवार ने पूरी तैयारी से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। सपा को इस उपचुनाव में किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश है। यही कारण है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बूथ लेवल के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनके साथ रणनीति बनाई। इसके अलावा बसपा के साथ अपने गठबंधन को मजबूत करने पर भी सपा का पूरा ध्यान है।

Related posts

वीडियो: क्या हुआ जब पहाड़ की चोटी पर लटक गया भालू का बच्चा!

Praveen Singh
7 years ago

धोनी और रैना के शतक की मदद से भारत ने खड़ा किया इंग्लैंड के सामने विशाल स्कोर

Namita
8 years ago

बच्चों को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए: विजय गोयल

Namita
8 years ago
Exit mobile version