[nextpage title=”shivpal” ]

अखिलेश यादव के अध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है। इसमें शिवपाल यादव के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने की चर्चाएँ जोरों पर थी मगर उनकी जगह अखिलेश के शिवपाल के करीबी नेता को पद देकर (akhilesh yadav made) उन्हें बड़ा झटका दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

सपा अध्यक्ष ने बनाया महासचिव :

  • अखिलेश की अध्यक्षता वाले समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकरिणी घोषित कर दी गयी है।
  • इसके पहले शिवपाल यादव के इस कार्यकारिणी में अहम पद मिलने की संभावनाएं जोरों पर थी।
  • मगर इसे सिर्फ अफवाह बताते हुए अखिलेश यादव ने शिवपाल की जगह उनके करीबी को जगह दी।
  • इस कार्यकारिणी में शिवपाल के करीबी रहे बलराम यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
  • उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने पर सभी को काफी हैरानी हुई थी।
  • बलराम यादव ने ही कौमी एकता दल के सपा में विलय की बात शुरू की थी।
  • जिसके बाद शिवपाल यादव ने विलय कराया था मगर अखिलेश के कारण इसे रद्द करना पड़ा।

ये भी पढ़ें, रामगोविंद चौधरी ने मुलायम को बता दिया सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • इसके बाद तत्कालीन सीएम अखिलेश ने बलराम यादव को अपने मंत्रीमंडल से भी हटा दिया था।
  • इसके बाद छिड़े सपा संग्राम में बलराम यादव ने पाला बदलते हुए अखिलेश का साथ दिया।
  • अखिलेश यादव ने भी इसका ईनाम देते हुए बलराम यादव को राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है।
  • इसके अलावा शिवपाल खेमे के ओमप्रकाश सिंह भी अब अखिलेश खेमे का हिस्सा बन चुके हैं।
  • चर्चाएँ हैं कि बीते दिनों बसपा छोड़ने वाले नारद राय भी जल्द सपा में शामिल होंगे।
  • साफ़ है कि अखिलेश शिवपाल को नजरंदाज कर उनके करीबीयों को अपना बनाने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें, शाहजहांपुर में 9वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें