[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो के बाद से ही समाजवादी पार्टी ने अपनी हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी यात्रा पर लंदन गये हुए थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन भी बड़े उत्साह के साथ मनाया था। अब लंदन से वापस आने के बाद ही अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी जिलाध्यक्षो की बैठक (akhilesh yadav meting) बुलाई है जिसमें वे एक बड़ा फैसला लेने वाले है।

ये भी पढ़ें, तस्वीरें: केक काटकर मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन!

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

सदस्यता अभियान की होगी समीक्षा :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सभी जिलाध्यक्षो की बैठक बुलाई है।
  • इस दौरान बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षो को उपस्थित रहने को कहा गया है।
  • इस बैठक में बीते दिनों शुरू हुए समाजवादी सदस्यता अभियान की अखिलेश यादव समीक्षा करेंगे।
  • साथ ही इसमें वे आगामी चुनाव का कार्यक्रम भी तय करने पर भी चर्चा करेंगे।
  • समाजवादी पार्टी का मई में शुरू हुआ सदस्यता अभियान 30 जून को पूरा हो चुका है।
  • इसके साथ ही जिला संघठन के चुनाव भी अगले महीने कराये जाने की योजना बनाई जा सकती है।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते के बाद से ही काफी आक्रामक रूख बनाये हुए है।
  • उन्होंने अखिलेश सरकार के सभी विकास कार्यो का खुद निरीक्षण किया और उनकी खुद जाँच की।
  • इसके बाद से ही वे सदन में भी लगातार पिछली सपा सरकार की पोल खोलने में लगे हुए है।
  • अब सीएम योगी ने अखिलेश, मुलायम के साथ ही मायावती को भी बड़ा झटका दे दिया है।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव के 45वे जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ता कर रहे हैं रक्तदान!

  • सरकार द्वारा अखिलेश यादव के आवास पर सुरक्षा में लगे 16 होमगार्ड वापस बुला लिए गये है।
  • अखिलेश यादव के अलावा मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गयी है।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती की सुरक्षा में लगे कई सुरक्षाकर्मी हटा दिए गये है।
  • वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
  • अखिलेश के आवास पर 32, मायावती पर 21, मुलायम के घर पर 24 होमगार्ड तैनात थे।
  • ये पहली बार नहीं हुआ है जब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसा निर्णय लिया गया हो।

ये भी पढ़ें, राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सपा विधायक ने दिया बड़ा बयान!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें