भारतीय ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की सेंट्रल अनुबंध के तहत ग्रेड बढ़ाई जा सकती है। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी अनुबंध में ग्रेड ‘A’ में लाया जा सकता है। वर्तमान में बीसीसीआई के अनुबंध में रविन्द्र जडेजा ग्रेड ‘B’ में हैं।

बोर्ड की प्रबंधन समिति बैठक में हो सकता है फैसला-

  • बीसीसीआई द्वारा जारी अनुबंध में भारतीय ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा को ग्रेड ‘A’ में लाये जाने की संभावना है।
  • इस बात का फैसला दिल्ली में बोर्ड की प्रबंधन समिति की दो दिवसीय बैठक में हो सकता है।
  • इस समय रविन्द्र जडेजा काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे है।
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में जडेजा ने अब तक 21 विकेट अपने नाम कर चुकें हैं।
  • इसी सीरीज में जडेजा के नाम एक अर्धशतक के साथ उन्होंने 64 रन भी है।
  • इस समय आईसीसी रैंकिंग में जडेजा नंबर एक गेंदबाज़ हैं।
  • और आने वाले 12 महीनो में वो टीम के मुख्य खिलाड़ी भी बन जायेंगे।
  • अभी तक महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे की बोर्ड के अनुबंध में ‘A’ ग्रेड प्राप्त हैं।
  • ग्रेड ‘B’ वाले खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रूपये मिलते हैं।
  • इसके अलावा ग्रेड ‘A’ में सालाना 1 करोड़ रूपये मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: विराट ‘द रन मशीन’ ने रविन्द्र जडेजा को बनाया ‘द बोलिंग मशीन’!

यह भी पढ़ें: अश्विन को पछाड़ अकेले ही दुनिया के नंबर एक गेंदबाज़ बने रविन्द्र जडेजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें