भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को सर्विस टैक्स विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के अंतर्गत उन पर कथित तौर पर सर्विस टैक्स का भुगतान नहीं करने या कथित तौर पर चोरी का मामला सामने आया था। सर्विस टैक्स विभाग की ओर से जारी नोटिस में सानिया को 16 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन अब खबर है कि सानिया मिर्जा तय तिथि को व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों के सामने उपस्थित नहीं हो पाएंगी।

कुछ दिनों तक भारत से दूर जा रहीं सानिया-

  • सानिया खेल से संबंधित कारणो से व्यस्तता के कारण सर्विस टैक्स विभाग से अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने में असमर्थ रहेंगी।
  • जानकारी है कि सानिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं।
  • माना जा रहा है कि इसके बाद सानिया अमेरिका भी जाएंगी।
  • सर्विस टैक्स दफ्तर चीफ कमीश्नर की ओर से 6 फरवरी को नोटिस जारी किया गया है।
  • इस मामले में सानिया को या उनके द्वारा अधिकारिक व्यक्ति को 16 फरवरी को उपस्थित होने के लिए कहा गया था।
  • आवास जुबली स्थित आवास पर सानिया को यह नोटिस भेजा गया था।
  • स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा पर 20 लाख रुपए का टैक्स बकाया है।

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा पर लगा टैक्स चोरी का आरोप, सर्विस टैक्स डिर्पाटमेंट ने जारी किया नोटिस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें