[nextpage title=”Street Singer” ]

ऊर्जावान प्रतिभाओं के देश भारत में हर गली-मौहल्ले में एक असाधारण प्रतिभा बसती है। अनेकों बार बेहतरीन कलाकारी के हैरान कर देने वाले अद्भुत नमूने देखने को मिलते हैं। हालांकि हमारे देश में एक स्ट्रीट सिंगर को सम्मान की नज़र से नहीं देखा जाता, लेकिन फिर भी कभी-कभी ऐसे स्ट्रीट सिंगर देखने को मिल जाते हैं जिनकी आवाज मन मोह लेती है।

हमारे देश में ऐसे न जाने कितने प्रतिभाशाली सिंगर हैं जो अपना पेट पालने के लिए सडकों एवं गलियों में घूम-घूमकर अपनी गायिकी का प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। अपने भी अपने आसपास कई स्ट्रीट सिंगर को देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में दिखाए गए प्रतिभाशाली गरीब लड़के के बेजोड़ हुनर आपको हैरान कर देगा। सड़क पर ढोलक बजाकर गजल गाते हुए ये लड़का लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह स्ट्रीट सिंगर बेहतरीन प्रतिभा और असाधारण आवाज के धनी हैं इस वीडियो को देखने के बाद आप यही बात कहेंगे।

अगले पृष्ठ पर देखिए वीडियो…

[/nextpage]

[nextpage title=”Street Singer2″ ]

वीडियो में लड़के ने जिस गजल को गाया है, वास्तव में यह गजल गुलाम अली द्वारा गायी गई है जिसके बोल हैं- हम तेरे शहर में आये हैं, मुसाफिर की तरह। लड़का सड़क पर ढोलक बजाते हुए गजल गा रहा है। उसके साथ ही गोद में बच्चा लिए एक महिला भी बैठी हुई है। लड़के की गायिकी में एक अजीब सा दर्द है, जो आपको भाव-विभोर कर देगा। उसने जिस लगन से गजल को गाया है उसे सुनकर आप इस लड़के के फैन हो जायेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=IWYmirLPvVE&feature=youtu.be

यह भी देखें:

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें