अगस्ता-वेस्टलैंड डील में हुई धांधली के बारे में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोनिया गांधी पर चार सवाल दागे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल किये और कहा कि सोनिया बहाने बनाने के बजाय सामने आकर जवाब दें।

देखें वीडियो:

अमित शाह ने किये ये चार सवाल:

  1. अमित शाह ने सवाल किया कि ओरिजिनल इंस्ट्रुमेंट मैन्युफैक्चरर न होने के वाबजूद भी किसके इशारे पर अगस्ता वेस्टलैंड को टेंडर भरने की इजाजत दी गई?
  2. किसके कहने पर टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया? किसके इशारे पर हेलीकॉप्टर के फील्ड टेस्ट की शर्त को बदलकर संस्थान के अंदर ट्रायल करना किया गया?
  3. सौदे के समय इटली मीडिया ने टेंडर में घूसखोरी की खबर दी थी। टेंडर की शर्त अनुसार, इस डील को रोका जा सकता था, फिर भी किसी ने कोई कार्यवाई क्यों नहीं की?
  4. जमानत राशि का सिर्फ एक हिस्सा वापस आया है, जबकि पूरी राशि वापस मिलने का दावा किया गया था। अभी तक पूरी जमानत राशि वापस क्यों नहीं आई?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें