Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

2019 के लोकसभा चुनाव में अनुप्रिया पटेल बदल सकती हैं अपनी सीट

anupriya patel

anupriya patel

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लोकसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। सियासे गलियारों में चर्चा है कि वे कन्नौज से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सपा का बसपा से गठबंधन हो जाने के बाद से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को दिक्कतें होनी शुरू हो गयी हैं। यही कारण है कि अपने एक दिग्गज केंद्रीय मंत्री को भाजपा नयी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रही है।

दलों ने शुरू की तैयारी :

सपा-बसपा के गठबंधन के बाद अब भाजपा और उसके सहयोगी दल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल कुर्मी बाहूल्य सीट फतेहपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इस खबर के सामने आने के साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके लिए जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल जहानाबाद से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सपा-बसपा के गढ़ के किले को वे कभी ढहा नहीं सके मगर 2017 में अनुपिया पटेल ने सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जैयकुमार जैकी को पार्टी में शामिल कर चुनाव लड़वाया और 89 हजार से ज्यादा मतों से उन्हें विधायक बनवाया। इसके बाद से कयास हैं कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर के बजाए फतेहपुर से चुनाव लड़ सकती हैं।

साध्वी निरंजन ज्योति को किया जा सकता है शिफ्ट :

वर्तमान में फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नेता साध्वी निरंजन ज्योति सांसद हैं। खबरें है कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में कुर्मी बाहूल्य सीट फतेहपुर की जगह हमीरपुर से भाजपा चुनाव लड़वा सकती है। फतेहपुर से अनुप्रिया पटेल के चुनाव लड़ने की खबरें हैं। फतेहपुर में इसकी चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं और अपना दल एस के कार्यकर्ता इसके लिये तैयारियाँ शुरू कर चुके हैं। अपना दल एस जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि वैसे हमारी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल अगर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ती हैं तो कार्यकर्ता उन्हें भारी मतों के साथ चुनाव जिताकर दिल्ली भेजेंगे।

Related posts

Here are the Bollywood Debuts For The Rest of 2018

Ketki Chaturvedi
7 years ago

Try these Tested Home Remedies to Fight Diabetes

Shivani Arora
8 years ago

पहाड़ों पर बनी दुनिया की सबसे ऊँची ‘लिफ्ट’, जहां 92 सेकंड में…

Praveen Singh
8 years ago
Exit mobile version