अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ (एचपीओए) का अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए गए अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से चार साल के लिए एचपीओए का  अध्यक्ष चुना गया है।

वार्षिक आम बैठक में चुना गया अध्यक्ष-

  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई पद से हटाए जाने के बाद अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया।
  • अनुराग ठाकुर को एचपीओए की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया।
  • चुनाव के लिए निर्वाण मुखर्जी भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक थे।
  • अन्य पर्यवेक्षकों में हॉकी कोच एनपी गुलेरिया और हिमाचल प्रदेश राजकीय खेल परिषद के पर्यवेक्षक रतन लाल ठाकुर शामिल रहे।
  • चुनाव के लिए सूरत सिंह ठाकुर को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।
  • चुनाव में वीरेंद्र कंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
  • भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेश भंडारी को महासचिव चुना गया।
  • राज्य ओलंपिक संघ की विज्ञप्ति के अनुसार एचपीओए ने शिमला में हिमाचल ओलंपिक भवन बनाने और राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर हमीरपुर राज्य ओलंपिक महोत्सव के आयोजन का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े: डेड ओवरों में उम्दा गेंदबाजी का श्रेय आईपीएल को : भुवनेश्वर कुमार

यह भी पढ़े: चोटिल स्मृति मंधाना की जगह टीम में शामिल हुई मोना मेशराम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें