Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सपा परिवार के सदस्य को भाजपा बना सकती है प्रत्याशी

akhilesh yadav closed sp leader father rape case

akhilesh yadav closed sp leader father rape case

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सभी दलों की परीक्षा होने वाली है। यही कारण है कि किसी बड़े दल ने अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। भाजपा के ऊपर इन सीटों को बचाए रखने को लेकर ख़ास दबाव है। इसी कारण अपने प्रत्याशी के चुनाव पर भाजपा काफी मंथन कर रही है। इस बीच इन 2 सीटों के उपचुनाव में 1 पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य को प्रत्याशी बनाये जाने की खबरें आ रही हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

अपर्णा के प्रत्याशी बनाये जाने की हैं खबरें :

सपा जहाँ एक तरफ अपने प्रत्याशी को लेकर काफी मंथन कर रही है। वहीँ कांग्रेस तो पहले ही अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने इलाहाबाद के फूलपुर उपचुनाव में मनीष मिश्र को टिकट दिया है। इसके अलावा गोरखपुर से पार्टी ने महिला प्रत्याशी सुर्हिता चटर्जी को उतारा है। इस बीच सियासी गलियारों में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की खबरें आ रही हैं। हालाँकि अभी तक भाजपा ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Related posts

वीडियो: ट्रेन का इंजन बदलने का ऐसा अनोखा तरीका पहले कभी नहीं देखा होगा

Kumar
9 years ago

खुलासा: मुकेश अंबानी के नौकरों की ‘सैलरी’ सुनकर सभी रह जाएँगे दंग!

Shashank
8 years ago

राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली की कई भूमिकाओं पर प्रशासनिक समिति उठाएगी सवाल

Namita
8 years ago
Exit mobile version