अप्रैल में गर्मी तो हर साल पड़ती है और हर साल ये लोगों का पसीना छुड़ा देती है। मगर इस बार की गर्मी ने तो मई-जून में पड़ने वाली गर्मी को भी मात दे दिया। हालात ये रहे कि अप्रैल में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस साल अप्रैल में पड़ी गर्मी को लेकर नासा ने कहा कि औसत वैश्विक तापमानों के आधुनिक रिकार्ड के मुताबिक गत महीना 137 साल में दूसरा सबसे गर्म महीना रहा।

137 साल में दूसरा सबसे गर्म महीना अप्रैल :

  • नासा के आधुनिक रिकार्ड के मुताबिक गत महीना 137 साल में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल था।
  • पिछले दो साल के दौरान अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।
  • पिछले महीने तापमान 1951-1980 से औसत अप्रैल तापमान के मुकाबले 0.88 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था।
  • नासा के मुताबिक अप्रैल 2016 रिकॉर्ड में सबसे गर्म रहा था।
  • पिछले साल तापमान अप्रैल औसम तापमान के मुकाबले 1.06 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म था।
  • अप्रैल 2017 का तापमान अप्रैल 2016 की तुलना में 0.18 डिग्री सेल्सियस ठंडा था।
  • पिछले महीने अप्रैल तीसरे सबसे गर्म अप्रैल से थोड़ा ज्यादा गर्म था।
  • तीसरा सबसे गर्म अप्रैल 2010 में था और उस समय वह औसत से 0.87 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था।
  • आधुनिक वैश्विक तापमान रिकार्ड रखना करीब 1880 से शुरू किया गया क्योंकि इससे पहले पृथ्वी के कई हिस्सों के तापमान का रिकार्ड नहीं रखा गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें