[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी में नेताओं के टूटने का सिलसिला खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक लगातार नेता समाजवादी पार्टी को छोड़ते ही जा रहे हैं। पहले यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब, सरोजिनी अग्रवाल ने इस्तीफ़ा दिया था। सपा के 2 और दिग्गज नेता आज भाजपा में शामिल (join bjp) होने जा रहे हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अशोक बाजपेई और श्वेता सिंह होंगे शामिल (join bjp) :

  • समाजवादी पार्टी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ आने के बाद से टूट का दौर जारी है।
  • लगातार नेता समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं।
  • इसकी शुरुआत सपा के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब ने इस्तीफ़ा देकर की थी।
  • इसके बाद सरोजिनी अग्रवाल ने भी विधानपरिषद् की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • बीते दिनों सपा के दिग्गज नेता अशोक बाजपेई ने विधानपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।
  • उन्होंने कहा था कि पार्टी में हो रही लगातार उपेक्षा से आहत होकर इस्तीफ़ा दे रहा हूँ।
  • हालाँकि अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी।
  • अशोक बाजपेई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें, शरद यादव ने बुलाई JDU की समानांतर बैठक!

  • वे कई बार हरदोई से विधायक और सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  • साथ ही सपा की पूर्व प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष श्वेता सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगी।
  • अखिलेश यादव ने सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही श्वेता सिंह को पद से हटा दिया था।
  • साथ ही मुलायम-शिवपाल द्वारा लखनऊ पूर्व से घोषित उनका टिकट भी काट दिया था।
  • इसके बाद श्वेता सिंह ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • आज ये दोनों ही नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
  • दोनों नेताओं को डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
  • इसके साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भी इस मौके पर मौजूद रहने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें, मुख्यमंत्री सहित कई के खिलाफ इरादतन हत्या की तहरीर

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें