Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

भारत में स्थित है एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया

रेड लाइट एरिया का नाम सुनते ही लोगों के मन में सीधे देह व्यापार करने वाले लोगों की ही छवि आती है। रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओँ और लड़कियों के जीवन के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होता है। एशिया की सबसे बड़ी रेड लाइट एरिया में लड़कियों की जिंदगी के बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है लेकिन आज हम आपको इसके बारे में पूरी सच्चाई और असलियत विस्तार से बताने जा रहे हैं।

कोलकाता में है सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया :

रेड लाइट एरिया में एरिया में रहने वाली लड़कियों के लिए जिंदगी के कोई मायने नहीं होते हैं। यहाँ लड़कियों को जबर्दस्ती देह व्यापार में भेजा जाता है। यहां तक कि किसी भी रेड लाइट एरिया में किसी लड़की के पैदी होते उसे देह- व्यापार के लिए एक और उत्पाद के रूप में गिन लिया जाता है।

asia largest red light area

एशिया की सबसे बड़ी रेड लाइट एरिया भारत में स्थित है। भारत के कोलकाता में स्थित सोनागाछी इलाके की सबसे बड़ी रेड लाइट एरिया के रूप में जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि पूरे एशिया में देह व्यापार के लिए सबसे ज्यादा लड़कियां इसी सोनागाछी इलाके से ही जाती हैं। ग्राहकों की संख्या के अनुमान के आधार पर भी कोलकाता के सोनागाछी इलाके को एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया के रूप में जाना जाता है।

कुछ समय पहले ही लंदन के एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर सॉविद दत्ता ने कोलकाता के सोनागाछी इलाके में तस्वीरें ली हैं। सोनागाछी की महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी की तस्वीरें दिखाने के लिए वे अंदरूनी इलाकों में गये जहां सभी लोग नहीं जा सकते हैं।

सॉविद दत्ता ने रेड लाइट एरिया में महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी के बारे में कुछ बड़े खुलासे भी किये हैं।

उनके अनुसार कोलकाता के सोनागाछी इलाके में देह व्यापार में लगभग 12 हजार से भी अधिक लड़कियां लिप्त हैं। इनमें से अधिकतर लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है।

Related posts

बॉलीवुड कई एक्ट्रेस पहनती हैं बेशकीमती मंगलसूत्र

Shashank
7 years ago

वीडियो: बंदर ने किया बच्चे पर हमला, लोग बनाते रहे वीडियो!

Shashank
8 years ago

PHOTOS: स्मार्ट सिटी सेमिनार में विभिन्न राज्यों के महापौरों को किया गया सम्मानित

Shashank
7 years ago
Exit mobile version