रांची टेस्ट में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया। स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ यह 19वां शतक रहा।

स्मिथ ने एक सीरीज में लगाए दो शतक-

  • भारत के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपना दमखम दिखाया।
  • इसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अनोखा मैच भी खेला।
  • ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने एक सीरीज में दो शतक अपने नाम किए।
  • रांची में स्मिथ ने 227 गेंदों का सामना कर अपना शतक पूरा किया था।
  • इससे पहले पुणे टेस्ट में भी उन्होंने भारत के खिलाफ शतक जमाया था।
  • इसके साथ ही स्मिथ पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बने जिसने एक सीरीज में दो शतक जमाए हो।
  • रांची में यह शतक भारत के खिलाफ स्मिथ का छठा शतक था।
  • गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ का 53वां टेस्ट मैच है।
  • स्मिथ ने अपनी 97वीं पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर के पांच हजार रन पूरे किए है।
  • इसके अलावा स्मिथ ने अपने 5000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए है।
  • भारत के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ 117 रन बनाकर नाबाद हैं।

यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ के साथ हुए टकराव का कोई मलाल नहीं: विराट कोहली

यह भी पढ़ें: शशांक मनोहर ने आईसीसी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें