Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सपाइयों को नहीं पसंद स्थानीय नेता, अखिलेश से की चुनाव लड़ने की अपील

azamgarh sp leaders

azamgarh sp leaders

2019 के लोकसभा चुनावों की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तैयारी शुरू कर दी है। बसपा से गठबंधन होने के बाद भी सपा अपनी सिटिंग सीट से चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी इस बार आजमगढ़ की जगह मैनपुरी से चुनाव मैदान में होंगे। ऐसे में आजमगढ़ के लिए सपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। इस बीच आजमगढ़ से आये सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात करते हुए बड़ी अपील कर डाली है।

अखिलेश से मिले सपाई :

आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा के पास होने के बाद भी सपाइयों को अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि आजमगढ़ के सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से मिलकर उनके या सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चुनाव लड़ने की अपील की है। हालाँकि सपा के पास आजमगढ़ में दुर्गा प्रसाद यादव और बलराम यादव जैसे चेहरे हैं मगर इनके जिले में अलग-अलग गुट बने हैं जो सपा को नुकसान करा सकते हैं। यही कारण है कि स्थानीय सपा नेताओं ने अखिलेश से अपील की है।

रमाकांत यादव को मिल सकता है मौका :

आजमगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव 4 बार विधानसभा और 4 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इनके बारे में सियासत में मशहूर है कि रमाकांत कुर्सी नहीं छोड़ सकते बल्कि कुर्सी के लिए किसी को भी छोड़ सकते हैं। सपा से भाजपा में आने के बाद उन्होंने कहा था कि वो क्या उनकी लाश भी सपा में नहीं जायेगी मगर बीते दिनों आजमगढ़ में उन्होंने सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाई थी। इसके अलावा मुलायम के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर देने के बाद सपा के पास आजमगढ़ में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। ऐसे में यदि सपा को मुलायम सिंह यादव का विकल्प नहीं मिला तो रमाकांत यादव को मौक़ा मिल सकता है।

Related posts

वीडियो: जानें, भारत के वो खतरनाक हथियार जो पाकिस्तान का कर सकते हैं ‘खात्मा’!

Shashank
7 years ago

वीडियो: सुष्मिता सेन का डांस वीडियो हुआ वायरल!

Shashank
7 years ago

डा. राजेंद्र प्रसाद की परपोती की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

Shashank
6 years ago
Exit mobile version